फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike collides with cattle, father dies, son injured

Jalaun News: गोवंश से टकराई बाइक, पिता की मौत, पुत्र घायल

Sat, 31 Aug 2024 03:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 31 Aug 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with cattle, father dies, son injured
रामपुरा। गोवंश से बाइक टकराने पर पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां पिता को मृत घोषित कर दिया गया। दोनों बाइक से माधौगढ़ जा रहे थे, पुत्र की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन

भिंड जिले के नयागांव निवासी सूबेदार सिंह (60) अपने पुत्र कुलदीप राठौर (32) के पास बाइक से शुक्रवार शाम किसी काम से जगम्मनपुर होते हुए माधौगढ़ जा रहे थे, जैसे ही उनकी बाइक थाना क्षेत्र के रामबाग के पास पहुंची तभी सड़क किनारे घास खा रही भैंस ने एक गोवंश को ठोकर मार दी। जिससे गोवंश भागते हुए सड़क पर आ गया और उनकी बाइक से टकरा गया।
विज्ञापन

जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां सूबेदार को मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed