फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike collided with car due to mistake of youth while overtaking

Jalaun News: युवकों की गलती से ओवरटेक करने में कार से टकराई बाइक

Fri, 07 Mar 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 07 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with car due to mistake of youth while overtaking
जालौन। ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक सवार युवकों की कार से टक्कर हो गई। अपनी गलती न मानकर युवकों ने गांव के पास कार रोककर चालक को उतार लिया और घर में ले जाकर बंधक बनाकर मारपीट की। पुलिस में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने एसपी से शिकायत की है। रेढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम खकसीस निवासी लोकेंद्र सिंह ने एसपी को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि वह चार मार्च की शाम करीब साढ़े छह बजे कार से जालौन से अपने गांव खकसीस जा रहे थे। इसी दौरान बंगरा मार्ग पर सुढ़ार के पास आगे बाइक सवार कुछ युवक जालौन की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सुढ़ार के पास बाइक सवार युवकों ने गलत साइड से आकर कार में टक्कर मार दी और सड़क पर गिर गए। अपनी गलती न मानकर युवकों ने गालीगलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद युवकों ने गांव में फोन कर दिया। जब वह छिरिया सलेमपुर पहुंचा तब तक आरोपियों ने अपने साथियों के साथ सड़क पर ट्रैक्टर लगाकर रास्ता बंद कर दिया था। इसके बाद जबरन कार रोककर उतार लिया और जाति सूचक गालियां दी।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी उन्हें अपने घर ले गए और बंधक बनाकर मारपीट की गई। इसके बाद उसे धमकी देकर छोड़ा गया। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित ने एसपी से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed