{"_id":"5ecea89f8ebc3e907b73f27f","slug":"beaten-for-refusing-to-throw-stones-orai-news-knp5623488171","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थर फेंकने से मना करने पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्थर फेंकने से मना करने पर पीटा
विज्ञापन
आटा। घर में पत्थर फेंकने से मना करने पर हुए विवाद में लोगों ने हमला कर दो लोगों को घायल कर दिया। मामले में महिला समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
आटा थाना क्षेत्र के ग्राम कहटा गांव निवासी लाखन पुत्र आशाराम ने तहरीर में बताया कि कई दिनों से घर में गांव के ही कुछ लोग पत्थर फेंक रहे थे। मंगलवार दोपहर तीन बजे गांव के ही कपूर सिंह, मलखान सिंह, प्रजा पुत्र रामदयाल ने पत्थर फेंके तो भतीजी प्रियंका व उसके पुत्र अभिषेक ने देख लिया।
जब हमने विरोध किया तो कपूर, मलखान, प्रजा के साथ रामश्री पुत्री रामदयाल भड़क गए और घर से लाठी-डंडे लेकर आ गए। फिर घर में घुसकर लाखन व उसके भतीजे जयकरन को धुन दिया। दोनों के सिर में गहरी चोटें आने से लहूलुहान हो गए। लाखन घरवालों के साथ आटा थाना आए और जानकारी दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए कालपी अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष जेपी पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला समेत चार लोगों पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कुठौंद के अनुसार, प्लाट पर कब्जा करने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। लहूलुहान हालत में थाने पहुंचे घायल ने पुलिस को तीन के खिलाफ तहरीर दी है। कुठौंद थाना क्षेत्र के चंदावली निवासी राधेश्याम पुत्र सीताराम ने बताया कि उसका गांव के बाहर प्लाट है। पड़ोसी जयश्रीराम, इंदल, अरविंद कब्जा करने के लिए पिलर बनाने लगे। जब उसने मना किया तो तीनों ने उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांचकर कार्रवाई को कहा।