फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bearing showing off the town to village-towns

बंद का शहर से लेकर गांव कस्बों तक दिखा असर

Sun, 19 Jul 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bearing showing off the town to village-towns
साप्ताहिक लॉकडाउन पर बंद बाजार व भ्रमण करते एसडीएम व सीओ । - फोटो : ORAI
उरई। कोरोना संक्रमण को रोकने और संचारी रोगों से बचाने के लिए सरकार की ओर से घोषित शनिवार व रविवार की बंदी का खासा असर दिखाई दिया। शहर के प्रमुख चौराहों और बाजार में सन्नाटा नजर आया। लोग जरूरी काम से ही बाहर निकले। जो लोग बेवजह बाहर निकले, उन्हें पुलिस ने घर जाने की हिदायत दी। बाजार, दुकानें और सरकारी दफ्तर बंद रहे। नगर पालिका और नगर पंचायतों की ओर से सैनिटाइजेशन का काम कराया गया। अधिकारियों की गाड़ियां भी दौड़ती रही।
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह चौराहे पर सबसे ज्यादा सख्ती देखी गई। शहर के प्रमुख बाजार घंटाघर, बलदाऊ चौक, सराफा बाजार, माहिल तालाब, नीलम लाज चौराहा आदि पर सभी दुकानें बंद रहीं। सुबह के समय दूध-ब्रेड की दुकानें खुलीं पर थोड़ी देर बाद बंद हो गई। हालांकि मेडिकल स्टोर खुले रहे। इसी तरह कस्बों में रामपुरा, सरावन, गोहन, कदौरा आदि में बंदी का असर दिखाई दिया। सभी तहसीलों में एसडीएम व सीओ पुलिस बल के साथ गश्त कर बंदी का सख्ती से पालन कराते नजर आए।
विज्ञापन

लोकल सवारी वाहन भी नहीं चले। स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही दिन में न के बराबर होती है। सुबह सात बजे तक ट्रेनें निकल जाती है और शाम को सात बजे के बाद ही ट्रेनें निकलती है। हालांकि इस बार बसों के संचालन की भी अनुमति दी गई थी। इसके बावजूद सवारियां नहीं निकली। एआरएम केएन चौधरी ने बताया कि बस अड्डे पर बसें खड़ी है। यदि सवारियां आएंगी तो बसों को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी करते रहे एनाउंस
उरई। बंदी का पालन कराने के लिए पुलिस अधिकारी एनाउंस करते रहे। शहीद भगत सिंह चौराहे पर अधिकारियों ने खड़े होकर वाहनों की चेकिंग की। अधिकारी समझाते रहे कि शासन की ओर से की गई बंदी का सहयोग करें, अन्यथा प्रशासन सख्त रवैया अपनाएगा।
गलियों में भी दिखा सन्नाटा
कुठौंद/माधौगढ़। कुठौंद कस्बे में बाजार के साथ गलियों में भी सन्नाटा दिखाई दिया। कुठौंद थानाध्यक्ष अरुण तिवारी ने एक दिन पहले ही व्यापारियों के साथ बैठक कर बंदी का पालन कराने में सहयोग मांगा था। इसका असर रहा कि बाजार पूरी तरह से बंद रहा। शनिवार को माधौगढ़ एसडीएम सालिकराम, कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने सुबह से ही कस्बा में गश्त किया और कस्बे के दुकानदारों व्यापारियों से लॉकडाउन के नियमों का पालन करने का आह्वान किया।
सुबह आवाजाही जारी रही
कोंच। कोंच कस्बे में बंदी का दौरान सुबह ज्यादा सख्ती न होने के कारण लोगों की आवाजाही जारी रही लेकिन जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो लोग अपने अपने घरों में जाने को मजबूर हो गए। शाम को बाजारों में सन्नाटा दिखाई दिया। सिर्फ मेडिकल स्टोर ही खुले रहे।

खुले प्रतिष्ठानों को बंद कराया, चेतावनी दी
जालौन। शनिवार को बंदी के पहले दिन कुछ दुकानदारों ने अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठान खोल लिए थे। इसकी जानकारी जैसे ही चौकी प्रभारी संजीव कुमार दीक्षित को हुई तो उन्होंने खुले हुए व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को बंद कराया। एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला, सीओ सुबोध गौतम, कोतवाल रमेशचंद्र मिश्र ने भी बाजार में भ्रमण कर बंदी का पालन सुनिश्चित कराया। उन्होंने कहा कि घरों पर रहकर ही कोरोना के खिलाफ जंग को जीता जा सकता है। बाजार में सिर्फ मेडिकल स्टोर व दूध की दुकानें व बैंकें ही खुली रहीं। इसके अलावा सभी प्रकार के व्यवसायिक प्रतिष्ठान व सरकारी कार्यालय बंद नजर आए। नगर पालिका ने संपूर्ण बाजार को सैनिटाइज कराया।

कुठौद में बाजार की बंद पड़ी दुकान

कुठौद में बाजार की बंद पड़ी दुकान- फोटो : ORAI

सरावन में लॉकडाउन के दौरान कस्बे में बंद पड़ा बाजार

सरावन में लॉकडाउन के दौरान कस्बे में बंद पड़ा बाजार- फोटो : ORAI

शहर के भगत सिंह चौराहे पर लॉकडाउन के दौरान चौराहे पर लगी बेरी केटिंग

शहर के भगत सिंह चौराहे पर लॉकडाउन के दौरान चौराहे पर लगी बेरी केटिंग- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed