{"_id":"61ba39f2817f4c767747ac2c","slug":"be-it-studies-or-competition-the-doctor-should-run-the-fastest-orai-news-knp6697563154","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में विजय और वान्या अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में विजय और वान्या अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। राजकीय मेडिकल कालेज में शुरू वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम सृजन 2021 के पांचवें दिन खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ डी नाथ व मुख्य कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी ने फीता काटकर किया गया। इस दौरान छात्रों की 200 मीटर दौड़ में समर विजय प्रथम, असदुल्लाह दूसरे और प्रशांत तीसरे स्थान पर रहे।
छात्राओं में डॉ. ज्योति प्रथम, डॉ शालिनी दूसरे और वान्या चौधरी तीसरे स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ में विजय प्रथम, अभिषेक द्वितीय व तेजेंद्र प्रताप तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में वान्या प्रथम, मधु द्वितीय व डॉ. शालिनी तृतीय रहीं। मेडिकल छात्रों के बैच 2018 व 2017 के बीच फुटबॉल का फाइनल मैच खेला गया। जिसमें 2018 बैच के छात्रों की टीम विजयी रही।
वहीं मंगलवार रात ऑडीटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देर रात चले कार्यक्रम का आगाज एसपी रवि कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरूआत डॉ. कामद दीक्षित ने गीत गाकर की। इसके बाद एक-एक कर सभी प्रतिभागियों गीत प्रस्तुत कर गायन कला का प्रदर्शन किया। 2018 बैच से पारुल, अरुण, नवनीत ने अपने गीतों से सबका मनमोह लिया। 2017 बैच की शोभिका की प्रस्तुति को भी श्रोताओं ने सराहा।
विज्ञापन
2020 बैच की साक्षी, अभिषेक और इंद्रजीत ने बेहतर प्रदर्शन किया। फैशन शो में भी मेडिकल कालेज के छात्र-छात्राओं ने जलवे बिखेरे। इस दौरान डॉ. आरएन कुशवाहा, डॉ. आरके सिंह, डॉ. जीतम राजपूत, डॉ मनोज वर्मा, डॉ. रविंद्र राजपूत, डॉ. छवि जायसवाल, डॉ. अरूण अहिरवार, डॉ. शैलेंद्र प्रताप, डॉ विशाल राजपूत आदि मौजूद रहे।