फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   BDO instructed to complete the incomplete houses

Jalaun News: बीडीओ ने अधूरे आवासों को पूरा कराने के निर्देश

Thu, 25 May 2023 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
BDO instructed to complete the incomplete houses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कदौरा।
शासन द्वारा संचालित योजनाओं की हकीकत परखने के लिए गुरुवार को बीडीओ ने क्षेत्र के कांशी रामपुर गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान सचिवालय में सचिव और पंचायत सहायक की उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। सचिवालय में मौजूद ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण के आदेश दिए। गांव में मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य कर रहे श्रमिकों से बात की। श्रमिकों की शत प्रतिशत हाजिरी के साथ कार्यस्थल पर पेयजल व्यवस्था के इंतजामों को भी परखा। बीडीओ अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि मनरेगा में कार्य करने के इच्छुक व्यक्ति अपना आवेदन सचिवालय में जमा कर सकता है। सभी को रोजगार दिया जाएगा। अधूरे आवासों को समय से पूर्ण कराए। गांव में पानी की समस्या न हो। सफाई व्यवस्था को भी दुरुस्त रखा जाए। इस दौरान एडीओ आईएसबी अजय गुप्ता,सचिव वैभव कुमार,ग्राम प्रधान,रोजगार सेवक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed