फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   bazar me sannata

इलेक्ट्रानिक बाजार में सन्नाटा, सहमे रहे कारोबारी

Wed, 03 Feb 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
bazar me sannata
कालपी में इलेक्ट्रिक दुकान बंद - फोटो : ORAI
कालपी। क्राइम ब्रांच की कार्रवाई के बाद बुधवार को इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। जिन कारोबारियों के यहां माल बरामद हुआ, उनकी दुकानें बंद रही। दूसरे कारोबारी भी सहमे रहे और बाजार में चहल कदमी न के बराबर रही। आसपास के दुकानदारों का कहना है कि जिन व्यापारियों के यहां से माल बरामद हुआ है, उनके तार सीधे कंपनी के कुछ कर्मचारियों से भी जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि आनलाइन शापिंग कंपनी अमेजॉन की ओर से कानपुर के गोविंदनगर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ गैंग बनाकर शापिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मंगलवार सुबह से इसी मामले को लेकर कालपी में छापेमारी की गई। जिसमें लगभग 50 लाख रुपये से अधिक का माल भी बरामद किया गया था। इधर बुधवार को व्यापारियों में क्राइम ब्रांच टीम के दोबारा आने का खौफ भी व्यापारियों में बना रहा। इतना ही नहीं जिन कारोबारियों को टीम अपने साथ ले गई है, उनसे सामान की खरीदारी करने वाले ग्राहक भी सकते में हैं। चर्चा है कि धोखाधड़ी के आरोपी दोनों मास्टर माइंड कालपी के रहने वाले हैं, और दोनों के ही तार सीधे कंपनी के भी कुछ कर्मियों से जुड़े हैं।
विज्ञापन

कुछ और कारोबारी, सिम विक्रेता रडार पर
क्राइम ब्रांच की टीम ने पूरी कार्रवाई व माल बरामदगी की वीडियो रिकार्डिंग भी की है। नगर के कुछ कारोबारियो के गोदाम भी सीज किए गए हैं। पुलिस सूत्रानुसार कालपी के कुछ अन्य कारोबारी और फर्जी आईडी से सिम एक्टीवेट करने वाले विक्रेता भी क्राइम ब्रांच के राडार पर हैं। कभी भी कुछ और गिरफ्तारियों को अंजाम दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed