फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Banners flag-BJP, Congress notice

झंडा-बैनरों पर भाजपा, कांग्रेस को नोटिस

Fri, 10 Feb 2017 11:37 PM IST
जालौन
जालौन Updated Fri, 10 Feb 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Banners flag-BJP, Congress notice
demo pic - फोटो : amar ujala
चुनाव प्रचार में आचार संहिता का उल्लंघन पाए जाने पर कांग्रेस और भाजपा को नोटिस थमाया गया है। प्रशासन ने राजनैतिक दलों के कार्यालयों पर टंगे झंडा और बैनरों को संज्ञान में लेने के बाद कांग्रेस तथा भाजपा को नोटिस जारी किए हैं। यह नोटिस इन दलों के अध्यक्षों को भेजे गए हैं।
विज्ञापन


एसडीएम कोंच मोईन उल इस्लाम ने भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता और कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रभुदयाल गौतम को भेजे नोटिस में कहा है कि आरओ माधौगढ़ ने इन दोनों दलों के चुनाव कार्यालयों पर झंडे बैनर लगाने की जो व्यवस्था दी, उसके अनुसार एक झंडा और एक बैनर की लंबाई चौड़ाई 4 गुणा 8 फीट होगी। इन दलों के प्रत्याशियों ने इस अनुमति के विपरीत एक से अधिक झंडे बैनरों का इस्तेमाल किया। यह आचार संहिता का उल्लंघन है। इससे दोनों पार्टियां अपने चुनाव कार्यालयों पर नियमानुसार झंडे बैनर लगाना सुनिश्चित करें। ऐसे में प्रत्याशियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed