{"_id":"63221c55adf5601348116655","slug":"banks-should-not-keep-applications-pending-dm-orai-news-knp7181386157","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण आवेदनों को लंबित रखने पर डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋण आवेदनों को लंबित रखने पर डीएम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
उरई। बैंकों की जिला स्तरीय समीक्षा व समन्वय समिति की बैठक विकास भवन में बुधवार को डीएम चांदनी सिंह की अध्यक्षता में हुई। डीएम ने बैंकों को निर्देश दिए कि जिले में कोल्ड स्टोरेज व वेयर हाउस को ऋण देने की बहुत आवश्यकता है। सभी बैंक इसकी योजना बनाकर उनके कार्यालय में प्रस्तुत करें। कहा कि बैंकें आवेदन लंबित न रखें।
सीडीओ डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव ने स्वनिधि योजना के पहले और दूसरे चरण ऋण में ऋण प्रदान करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। आरबीआई के सहायक महाप्रबधंक शिवसिंह ने बैंकों के जिला समन्वयकों को निर्देश दिए कि सभी बैंकों को ऋण-जमा अनुपात को राष्ट्रीय मानक के अनुसार 60 प्रतिशत तक पहुंचाने की आवश्यकता है। फिलहाल जिले में ये आंकड़ा 50.91 प्रतिशत है। नाबार्ड के डीडीएम प्रकाश कुमार ने बताया कि कृषि क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के जरिये किसानों की आय को दोगुना किया जा सकता है।
उन्होंने पशुपालन, मत्स्य पालन जैसी योजनाओं के लिए ऋण प्रदान करने के निर्देश दिए। इस दौरान एलडीएम संदीप सिन्हा, उपायुक्त मनरेगा एके दीक्षित, उपनिदेशक कृषि एसके उत्तम, उद्योग उपायुक्त प्रभात यादव, अविनेश गोयल आदि मौजूद रहे।