फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bakri Eid today , mosques fix every order

बकरीद आज, मस्जिदों में हर व्यवस्था दुरुस्त

Fri, 25 Sep 2015 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
अमर उजाला ब्यूरो जालौन Updated Fri, 25 Sep 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bakri Eid today , mosques fix every order
बकरीद का पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। मस्जिदों में आज तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। सुबह से ही अकीदतमंद मस्जिदों में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटे रहे। मस्जिदों में पानी व बिजली का पुख्ता इंतजाम किया गया। वहीं मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज व कुर्बानी की तैयारियों में लगे रहे।
विज्ञापन


उरई शहर समेत जिले के अन्य स्थानों पर लगभग डेढ़ दर्जन मस्जिदों में बकरीद की नमाज होगी। ज्यादातर मस्जिदों में एक ही समय पर तो कुछ मस्जिदों में थोड़े-थोड़े अंतराल पर नमाज अदा कराई जाएगी। उधर, कोंच में डीएम रामगणेश व एसपी एन कोलांची ने ईदगाह का जायजा लिया।
विज्ञापन


शहर की अधिकांश मस्जिदों में पेश इमामों ने मस्जिदों के आसपास तथा मस्जिदों के अंदर भी सफाई करके व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दीं। बकरीद को लेकर बाजारों में भी खूब चहलपहल रही। लोगों ने नए कपड़े व सूतफेनी-सेवई आदि की खरीददारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उरई की बजरिया स्थित नबी मस्जिद में सुबह 8 बजे हाफिज मंजूर अहमद नमाज अदा कराएंगे। क्लब वाली मस्जिद में 8:30 बजे हाफिज जमील अहमद कादरी, बघौरा स्थित मस्जिद में 8:30 बजे हाफिज अजीज रजा, स्टेशन के पास वाली मस्जिद में 8:30 बजे हाफिज अब्दुल जब्बार, ईदगाह में 9 बजे नमाज अदा कराई जाएगी।


इसी तरह मुहम्मदाबाद स्थित ईदगाह में सुबह 8:30 बजे हाफिज इकरार खां, गांव की रहमानियां मस्जिद में 8 बजे, ऐर स्थित मस्जिद में 8:30 बजे हाफिज अजीज तथा जैसारी स्थित मस्जिद में 9:30 बजे मौलवी नसीर खां बकरीद की नमाज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed