{"_id":"67548c2dc5e22b6bdc08644b","slug":"babba-dont-sit-cryingwe-are-getting-you-justice-orai-news-c-224-1-ori1001-123056-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बब्बा आप रोए नहीं बैठो ... हम दिलवा रहे न्याय आपको","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बब्बा आप रोए नहीं बैठो ... हम दिलवा रहे न्याय आपको
विज्ञापन
उरई। साहब रास्ता बंद कर दओ अब कहां से निकरें... बब्बा आप रोए नहीं बैठे मिठाई खाओ और पानी पीयो, हम आपको न्याय दिलवा देंगे। तहसील में जब डीएम के सामने रुरा अड्डू निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग देवी सिंह घर के सामने रास्ता बंद कर देने की शिकायत लेकर पहुंचे तो डीएम ने उन्हें न्याय का भरोसा दिया।
तहसील दिवस में शिकायत लेकर पहुंचे वृद्ध ने बताया कि उनके घर के सामने रास्ता है। वहीं से सालों से निकलते थे। अब कुछ लोगों ने रास्ते को बंद कर दिया। अपनी बात कहते हुए बुजुर्ग भावुक हो गए तो डीएम ने तत्काल उनकी शिकायत को सुनते हुए उन्हें पानी पिलाने के साथ मिठाई खिलाई। उरई तहसील में डीएम राजेश कुमार पांडेय और एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने उरई तहसील में शिकायतें सुनीं।
48 शिकायतों में नौ का निस्तारण किया गया। डीएम ने कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि उन किसानों की सूची उपलब्ध कराई जाए, जिन्हें बीज वितरित हुए हैं। उनकी बीडीओ से रेंडम जांच कराई जाए। डीएफओ प्रदीप कुमार, सीओ उमेश कुमार पांडेय, तहसीलदार शेर बहादुर मौजूद रहे। वहीं, कालपी में एसडीएम सुशील कुमार सिंह और सीओ अवधेश कुमार सिंह ने 44 शिकायतों में 14 का निस्तारण किया। कोंच में एसडीएम ज्योति सिंह ने 16 में दो शिकायतों का निस्तारण किया। माधौगढ़ में एसडीएम सुरेश कुमार पाल की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 36 में एक शिकायत का समाधान हो पाया। जालौन में एसडीएम विनय मौर्य ने 22 शिकायतों को सुना और समाधान शून्य रहा।
विज्ञापन
यह लोग पहुंचे शिकायत करने
केस-1
माधौगढ़ में मई निवासी पिंकी देवी, रीता, चंद्रकली, जूली, नारायन देवी शाक्यवार ने बताया कि कच्चे मकानों में रह रहे हैं। बारिश में वह भी गिर गए थे। अब तक पक्के मकान नहीं मिले।
केस-2
कोंच में कस्बे के गांधीनगर निवासी असित मिश्रा ने बताया कि नकटी माता मंदिर के पास लगीं जाली पिछले महीनों से टूटी पड़ी है।
केस- 3
कालपी में कांशीराम कालोनी की उमा देवी ने राम चबूतरा स्थित भूखंड पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई।
केस-4
उरई तहसील में गांधीनगर निवासी राजेश कुमार ने बताया कि खाली प्लॉट में पड़ोसी कूड़ा डाल रहे हैं। मना करने पर लड़ने पर उतारू हो जाते हैं।