{"_id":"580f95724f1c1b3924bc3194","slug":"awdyanik-farming-earning","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्यानिक खेती कर करें कमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्यानिक खेती कर करें कमाई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Tue, 25 Oct 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
किसान मेले में लगे स्टाल को देखते अधिकारी व जनप्रतिनिधि।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्यान विभाग कार्यालय परिसर में दो दिवसीय उद्यान मेला का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। इसमें किसानों को आर्थिक उन्नति के लिए औद्यानिक खेती करने की सलाह के साथ नई तकनीक की जानकारी कृषि वैज्ञानिकों की ओर से दी गई। फसलों को कीटों से बचाने की सलाह भी दी गई। मेला में शाकभाजी, फल, फूल का उत्पादन करने वाले किसानों ने स्टाल
लगाए। इसके अलावा विभागों के स्टाल भी लगाए गए। बागवानी करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। किसानों ने भी क्षेत्रीय समस्याओं को सामने रखा। उद्यान मेला व किसान गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक दयाशंकर वर्मा, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह यादव, सीडीओ एसपी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद उद्यान विभाग
के अधिकारी व कर्मचारियों की ओर से स्वागत किया गया। गोष्ठी के दौरान कृषि वैज्ञानिक डा. राजीव कुमार सिंह ने किसानों को औद्यानिक खेती की नई तकनीक की जानकारी दी। कहा कि यह आर्थिक उन्नति का अच्छा माध्यम है। फसल को कीटों से बचाने के उपाय भी बताए गए। झांसी के जिला उद्यान अधिकारी डा.डीएस यादव ने कहा कि किसानों को नई किस्म के
विज्ञापन
गुणवत्ता वाले बीजों का प्रयोग करना चाहिए। जरूरत से अधिक उर्वरक का इस्तेमाल खेत के स्वास्थ्य को बिगाड़ता है। सीडीओ एसपी सिंह ने किसानों से कहा कि वे कड़ी मेहनत करके खेती करते हैं। ऐसे में वे एक्सपर्ट से समय समय पर सलाह लेते रहें। संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आए। मुख्य अतिथि सदर विधायक दयाशंकर वर्मा ने सरकार की ओर से
किसानों के लिए चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। भारतीय किसान संघ के प्रांतीय अध्यक्ष साहब सिंह चौहान ने कहा कि फसल बीमा का पैसा अभी तक किसानों के खाते में नहीं पहुंचा। इसके अलावा खराब नलकूपों की मरम्मत का काम तेजी से कराया जाए। किसानों को समय पर पानी मिले। भाकियू के जिलाध्यक्ष बृजेश राजपूत ने कहा कि
योजनाओं का प्रचार प्रसार खूब कराया जाए। अधिकारियों और किसानों ने मेला में लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। इसमें उन किसानों की तारीफ की गई जिनके उत्पादन अच्छे दिखाई दिए। तुलसी पौधशाला उरई, फल सरंक्षण इकाइयां, कृषि विभाग समेत अन्य विभागों के भी स्टाल लगाए गए थे। इस दौरान जिला उद्यान अधिकारी गमपाल सिंह ने विभाग की ओर
से संचालित योजनाओं का पूरा ब्योरा प्रस्तुत किया। इस मौके पर उप कृषि निदेशक अनिल कुमार पाठक, भूमि संरक्षण अधिकारी रामकिशोर ने भई जरूरी जानकारियां दी। मेला में किसान लक्ष्मीनरायण चतुर्वेदी, जयशंकर द्विेदी, राजीव नारायण मिश्रा, हरिश्चंद्र तिवारी, महेंद्र सिंह, राकेश कुमार समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
सम्मानित हुए किसान
किसान मेला में फलों का बगीचा तैयार करने वाले प्रगतिशील किसानों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। इसमें 10 हेक्टेयर में बगीचा तैयार करने वाले भोजापुर निवासी किसान नरेश कुमार के अलावा उरई निवासी ममता द्विवेदी, कुसमरा निवासी युवराज सिंह, धंतौली निवासी कृष्ण कुमार, गढ़र निवासी अजय कुमार को बगिया तैयार करने पर सम्मानित किया गया।