फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Auraiya beat Delhi Boys by eight wickets to enter the semi-finals

Jalaun News: औरैया ने दिल्ली बॉयज को आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया

Fri, 13 Feb 2026 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Auraiya beat Delhi Boys by eight wickets to enter the semi-finals
जालौन। जेपीएल सीजन तीन के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में डायमंड क्रिकेट क्लब औरैया ने दिल्ली बॉयज को आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल मुकाबले में डायमंड क्रिकेट क्लब औरैया ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया और दिल्ली बॉयज को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया। दिल्ली की ओर से ओपनर कुनाल सांगवान ने सर्वाधिक 22 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 37 रनों की पारी खेली। पुष्पेंद्र सेन ने 22 गेंदों में 26 रन बनाए। विशाल जायसवाल ने 16 और अनुरूद्ध ने 14 रनों की पारी खेलकर निर्धारित 18 ओवरों में टीम का स्कोर 10 विकेट पर 150 रन तक पहुंचाया। औरैया की ओर से गेंदबाजी करते हुए आरव व हिमांशु पाठक ने तीन-तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी औरैया की टीम के सलामी बल्लेबाज पहली ही गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। उनके बाद आए बल्लेबाज राहुल सिंह ने पारी को संभाला। उन्होंने 41 गेंदों पर छह चौके और चार छक्कों की मदद से 67 रनों की पारी खेली। पारस कुमार ने 36 गेंदों पर सात चौके और तीन छक्कों की मदद से 56 रनों की पारी खेली। दूसरे विकेट के लिए हुई 112 रनों की साझेदारी के चलते टीम जीत की दहलीज पर पहुंची। टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 15 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर न सिर्फ जीत दर्ज की बल्कि सेमीफाइनल में भी प्रवेश कर लिया। राहुल सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इससे पूर्व प्रभाकर एकेडमी उरई और पीएसी इलेवन के बीच हुए मुकाबले में प्रभाकर एकेडमी उरई ने 13 रनों से जीत दर्ज की। प्रभाकर एकेडमी उरई की ओर से आनंद राज ने 69 रन व अभिषेक यादव ने 49 रनों की पारी खेली। कप्तान श्रीकांत ने 32 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 186 रनों तक पहुंचाया। जवाब में खेलने उतरी पीएसी इलेवन की टीम के बल्लेबाज अजीत प्रताप सिंह ने 22 रन की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक शुरूआत दी लेकिन उनका साथ दे रहे राहुल चौधरी शून्य के व्यक्तिगत स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। अमन ठाकुर ने 38 रनों की पारी खेली। इसके बाद यशोवर्धन व मोहित नरवरे ने 30-30 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने का भरसक प्रयास किया लेकिन निर्धारित 18 ओवर में टीम नौ विकेट पर 165 रन ही बना सकी। मुकाबले में प्रभाकर एकेडमी उरई ने 13 रनों से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल मुकाबले में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed