फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Attack with axes and sticks over a land dispute; three injured

Jalaun News: जमीन विवाद में कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला, तीन घायल

Tue, 27 Oct 2026 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Attack with axes and sticks over a land dispute; three injured
फोटो - 21 सीएचसी में इलाज कराते घायल। संवाद
कदौरा। जमीन के विवाद में सोमवार सुबह दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दरवाजा निकालने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी और ईंटों से हमला कर दिया। इसमें तीन लोग घायल हो गए। सिर में गंभीर चोट लगने पर एक को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बबीना गांव में सोमवार सुबह राम शंकर सिंह के भतीजे राजकुमार विवादित प्लाट की ओर दरवाजा निकाल रहे थे। इसकी जानकारी होने पर दूसरे पक्ष के जगतपाल के पुत्र संतोष उर्फ संतू परिवार के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंच गए। दरवाजा निकालने का विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।
विज्ञापन

आरोप है कि संतोष पक्ष के लोगों ने राम शंकर सिंह के पुत्र चंद्र कुमार (45) पर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे विजय सिंह (30) को भी पीटकर घायल कर दिया गया। वहीं, दोनों को बचाने आए उनके चाचा सुरेंद्र पाल सिंह (65) पर ईंटों से हमला किया गया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां से चंद्र कुमार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उसे कानपुर भेज दिया।
चंद्र कुमार के भाई सूर्य कुमार की तहरीर पर पुलिस ने संतोष कुमार उर्फ संतू, लखन सिंह, निखिल सिंह, शिवम सिंह, रवि सिंह, आशीष सिंह, शिवपाल सिंह और शुभम सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

थाना प्रभारी परमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जमीन विवाद में मारपीट की सूचना मिली थी। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed