{"_id":"2112b6cf328c0325f11799821a912542","slug":"at-the-conclusion-of-camp-exhibition-models-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर समापन पर मॉडलों की प्रदर्शनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर समापन पर मॉडलों की प्रदर्शनी
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
Updated Sat, 26 Sep 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा चलाए जा रहे घरेलू बिजली यंत्र मरम्मत व उद्यमिता विकास कार्यक्रम शिविर का शनिवार को समापन हो गया। इस मौके पर प्रशिक्षण लेने वाले छात्र-छात्राओं ने स्वयं निर्मित मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई।
एनआरएलएम के डिप्टी कमिश्नर ने प्रदर्शनी का मुआयना किया और प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्रों का वितरण किया। इलाहाबाद बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा लहारियापुरवार स्थित कार्यालय में घरेलू बिजली यंत्र व उद्यमिता विकास प्रशिक्षण शिविर चलाया जा रहा था।
जिसमें घरेलू बिजली यंत्र मरम्मत में 28 व उद्यमिता विकास में 26 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। इसमें इनवर्टर बनाना, स्टेबलाइजर, एलईडी लाइट, लाइट फिटिंग, बिजली बोर्ड बनाना आदि सिखाया गया। शनिवार को इस शिविर का समापन हो गया। इस मौके पर बच्चों ने अपने अपने मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई।
विज्ञापन
एनआरएलएम के डिप्टी कमिश्रर ने इस प्रदर्शनी का मुआयना किया और बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों की सराहना की। इसके बाद प्रशिक्षण लेने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इस मौके पर आरसेटी प्रभारी रोहित त्रिपाठी, मास्टर ट्रेनर इलेक्ट्रिक उमेश शाही, एमके ङ्क्षसह, यतेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।