फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Assassin murdered himself in custody

अभिरक्षा में हत्यारोपी ने खुद को किया लहूलुहान

Sun, 04 Apr 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Assassin murdered himself in custody
हत्याभियुक्त को एंबुलेंस की ओर ले जाती पुलिस - फोटो : ORAI
कोंच (जालौन)। पांच दिन पूर्व मंदिर के तलघर में हुई हत्या में नामजद आरोपी ने पुलिस अभिरक्षा में रविवार को लोहे के तार से खुद को लहूलुहान कर लिया। इससे कोंच कोतवाली में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मी उसे घायल हालत में लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ राहुल पांडे ने बताया कि रणजीत की हत्या आरोपी श्यामू ने अकेले की थी। उसकी हरकत से आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का भी मामला दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा लापरवाह पुलिस कर्मियों की भी जांच कर उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बीती 30 मार्च को रेंढ़र थाना क्षेत्र के सुलखना गांव निवासी रणजीत का शव जनकपुरी के पास स्थित मंदिर के तलघर में मिला था। उसकी ईट पत्थर से कुचलकर हत्या की गई थी। परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इन्हीं में से एक हत्यारोपी श्यामू परिहार निवासी गोवर्धनपुरवा को पुलिस ने रविवार को पकड़ा। दोपहर के वक्त जब पुलिस उसे हवालात में डाल रही थी, तभी लोहे के तार के टुकड़े से उसने खुद के शरीर पर वार कर लिए। इससे वह लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन

यह देख कोतवाली पुलिस में हड़कंप मच गया। कोतवाल बलिराज शाही उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। श्यामू के हाथ, गले और प्राइवेट अंगों में जख्म थे। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ ने बताया कि वारदात में श्यामू ही अकेला शामिल था। फिलहाल वह खतरे से बाहर है। तार उस तक कैसे पहुंचा, इसकी भी जांच कराई जा रही है। दोषी पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed