फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Asha workers are providing health services to the people

Jalaun News: जन जन तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचा रहीं आशा कार्यकर्ता

Tue, 12 Mar 2024 10:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 12 Mar 2024 10:39 AM IST
विज्ञापन
Asha workers are providing health services to the people
उरई। जिला स्तरीय आशा सम्मेलन का आयोजन राजकीय मेडिकल कॉलेज के आडीटोरियम में किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा ने कहा कि इस सम्मेलन के माध्यम से सुदूर क्षेत्रों में काम करने वाली आशाएं अपनी सहभागिता से जन जन तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने स्वास्थ्य प्रहरी के रुप में आशा कार्यकर्ताओं की सराहना की।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे होमगार्ड एवं कारागार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि वास्तव में आशा कार्यकर्ता गांव के लोगों की आशा की किरण है। मातृ एवं शिशु मृत्युदर में आ रही कमी में आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, डीएम राजेश कुमार पांडेय, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके मौर्य, सीडीओ भीमजी उपाध्याय, सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने भी विचार रखे। संचालन डॉ. अलका नायक व डॉ. प्रेमप्रताप ने किया। डीसीपीएम डॉ. धर्मेंद्र ने योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान प्रथम स्थान के लिए डकोर की सुनीता, नदीगांव की सुनीता देवी, पिंडारी की किशोरी, कदौरा की रानी, बाबई की अनीता, रामपुरा की चित्ररेखा, माधौगढ़ की पुष्पा, जालौन की ऊषा, कुठौंद की उर्मिला को ब्लॉक में प्रथम स्थान आने पर पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी। दूसरे स्थान पर आने वाली आशाओं को दो हजार और तीसरे स्थान पर आने वाली आशाओं को एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी। सर्वश्रेष्ठ काम के लिए कदौरा ब्लॉक के बीसीपीएम गोविंद शर्मा को सम्मानित किया गया। इस दौरान एसीएमओ डॉ.अरविंद भूषण, डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. डीके भिटौरिया, डॉ. प्रशांत निरंजन, मुनीष शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed