{"_id":"6a455a0fb91856de61063293","slug":"as-soon-as-the-sdm-left-people-resumed-encroachment-causing-a-traffic-jam-orai-news-c-224-1-ori1005-146241-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: एसडीएम के जाते ही लोगों ने दोबारा शुरू किया अतिक्रमण, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: एसडीएम के जाते ही लोगों ने दोबारा शुरू किया अतिक्रमण, लगा जाम
विज्ञापन
फोटो 34 नगर की सड़कों पर बनी जाम की स्थिति। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। एसडीएम रिंकू सिंह राही के स्थानांतरण के बाद बुधवार को नगर में एक बार फिर अतिक्रमण की समस्या दिखाई दी। बुधवार सुबह बाजार खुलते ही कई दुकानदारों ने दुकानों के बाहर फुटपाथ और नालियों तक सामान सजाना शुरू कर दिया, जिससे प्रमुख मार्गों पर एक बार फिर जाम की समस्या होने लगी। हालांकि नगर पालिका द्वारा मुनादी तो कराई गई लेकिन व्यापारियों पर इसका असर नहीं दिखाई दिया।
नगर में तैनाती के बाद एसडीएम रिंकू सिंह राही ने नगर में आते ही सबसे पहले नगर को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान चलाया था। इस अभियान के बाद बाजार में पूरी तरह अतिक्रमण हट गया था। लोगों ने स्वयं ही दुकानों के बाहर जहां स्थायी अतिक्रमण को तोड़ लिया था और अस्थायी अतिक्रमण हटा लिया था। मंगलवार को उनके स्थानांतरण के बाद अतिक्रमणकारियों ने अपनी-अपनी दुकानों के बाहर सामान रखना शुरू कर दिया था। इससे नगर में एक बार फिर जाम की स्थिति बनने लगी थी। इसकी जानकारी जब नगर पालिका को हुई को तो ईओ के निर्देश पर नगर में नगर पालिका की गाड़ियों से मुनादी कराई गई कि सभी दुकानदार पहले वाले स्थिति बरकरार रखें। अतिक्रमण करने की कोशिश न करें। यदि कोई दुकानदार सड़कों और फुटपाथ पर अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद कुछ दुकानदारों ने फुटपाथ से सामान हटा लिए।
हालांकि अधिकांश दुकानदारों पर इस चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ। अतिक्रमण को लेकर ईओ सुशील कुमार ने कहा कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमित निगरानी जारी रहेगी, यदि कोई अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।