फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Arrested in murder of sister-in-law, another brother-in-law absconding

भाभी की हत्या में गिरफ्तार, दूसरा देवर फरार

Wed, 04 Dec 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Arrested in murder of sister-in-law, another brother-in-law absconding
पुलिस के साथ भाभी का हत्यारोपी अनुज - फोटो : ORAI
उरई/रामपुरा। करीब छह माह पूर्व मकान के विवाद में भाभी की हत्या करने वाले देवरों में से एक को रामपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से आलाकत्ल भी बरामद किया गया है। मामले का खुलासा करते हुए एसपी डॉ सतीश कुमार ने बताया कि फरार दूसरे देवर को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि इसी वर्ष मई माह में रामपुरा के पास स्थित होली मोड़ पर महिला का लहूलुहान शव मिला था। जिसकी काफी प्रयास के बाद शिनाख्त हो पाई थी। महिला रामपुरा में ही रहने वाले मजदूर की पत्नी संगीता थी। पवन राजकोट में रहकर मजदूरी करता था, वहीं संगीता से उसकी मुलाकात हुई और फिर उन्होंने शादी कर ली। शादी के बाद से ही पवन व संगीता का रामपुरा आना जाना बना रहता था।
विज्ञापन

इसी साल जनवरी में पवन की मौत हो गई। इसके बाद ही संगीता का अपने देवरों अनुज व विवेक से राजकोट व गांव के मकान को लेकर विवाद होने लगा था। एसपी ने बताया कि उसी विवाद के चलते अनुज व विवेक ने बाभी संगीता की हत्या कर दी थी। पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर अनुज को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका भाई विवेक फरार है। अनुज ने हत्या की बात भी स्वीकार की है। एसपी का कहना है कि विवेक की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा। वहीं सूत्रों के अनुसार, कुछ माह पहले पूर्व थानेदार ने दोनों भाइयों को पकड़ा था पर उस वक्त आरोपी पुलिस को चकमा देकर बच निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed