फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Are worldly bonds - karasimandhu

स्वार्थपूर्ण होते हैं सांसारिक बंधन -कृपासिंधु

Mon, 31 Jul 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूूूराो
अमर उजाला ब्यूूूराो Updated Mon, 31 Jul 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Are worldly bonds - karasimandhu
भागवत कथा कहते पं. कृपासिंधु द्विवेदी - फोटो : amarujala
कोंच। अवधबिहारी लाल मंदिर में हो रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान शनिवार को कथा व्यास पं. कृपासिंधु द्विवेदी ने भगवान राम और कृष्ण अवतार की कथा वर्णन से श्रोताओं को मुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि सांसारिक बंधन स्वार्थपूर्ण होते हैं इसलिए मनुष्य को परमात्मा पर ही विश्वास करना चाहिए। पृथ्वी पर अधर्म बढने पर परमात्मा अवतार लेकर पृथ्वी और भक्तों के कष्टों को हरते हैं। गजेंद्र मोक्ष की कथा सुनाते हुए कहा कि जब प्राणिमात्र के सभी सगे संबंधी विपत्ति में उसका साथ छोड़ देते हैं तब ईश्वर ही उनकी मदद के लिए आते हैं।
विज्ञापन

 विद्वान कथा प्रवक्ता ने परमात्मा के अवतारों की कथाएं सुनाईं। गजेंद्र मोक्ष की कथा के माध्यम से बताया कि प्राणिमात्र को केवल परमात्मा पर ही विश्वास करना चाहिए।  ग्राह ने जब गजेंद्र को सरोवर में खींच लिया तो  उसने करुणामय श्रीहरि का स्मरण किया और उन्होंने एक पल की भी देर लगाए बिना वहां आकर गजेंद्र को ग्राह के बंधन से मुक्त कराया। राम अवतार की कथा का वर्णन करते हुए बताया कि जब पृथ्वी पर रावण जैसे राक्षसों के अत्याचार बढ गए तो भगवान ने राजा दशरथ के घर अवतरित हुए और जब कंस के बढते अत्याचारों से पृथ्वी कराहने लगी तो मुक्ति दिलाने के लिए परमात्मा ने सोलह कलाओं के साथ मथुरा स्थित कंस के कारागार में देवकी और वसुदेव के यहां अवतार धारण किया। कृष्ण प्राकट्य होते ही लोग आनंदित हो उठे , कथा स्थल पर गोले दाग कर उनके आगमन का स्वागत किया गया महिलाओं ने बधाइयां गाईं। धूमधाम के साथ नंदोत्सव मनाया, मनोज जिल्दसाज व नरेश राठौर ने प्रसाद वितरित किया। परीक्षित जयप्रकाश और उनकी पत्नी ने भागवतजी की आरती उतारी।
विज्ञापन

लोधेश्वर जाने वाले भक्तों ने किया प्रसाद वितरण
उरई। भोले नाथ सेवा समिति के तत्वाधान में क्लब मार्केट अम्बेडकर चौराहा पर सावन के चौथे सोमवार पर लोधेश्वर जाने वाले भक्तंो को प्रसाद वितरण किया गया। जिसमें शहर के सैकड़ंों लोगंो ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लब मार्केट कालपी रोड पर रविवार को भोले नाथ सेवा समिति के तत्वाधान में प्रसाद वितरण किया गया। दुकानदारंों ने पंडाल लगाकर हवन पूजन कर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। इसके बाद प्रसाद वितरण किया। रविवार को इसी स्थान से लोधेश्वर जाने वाले यात्रियंो  की बसें खड़ी होती हैं। इन बसों से जनपद के ग्रामीण अचलंों भक्त लोधेश्वर के लिये रवाना होते हैं। इन भोले नाथ के भक्तंो को समिति ने प्रसाद वितरित किया। शाम 4 बजे से शुरु हुआ प्रसाद वितरण देर रात्रि तक चलता रहा। जिसमें शहर के लोगंो के भी प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान दिलीप शर्मा, मनोज गुप्ता, प्रहलात प्रजापति, मनोज रोजगार, शब्बीर खान, हाशिम के.के. शर्मा, राकेश राजावत विष्णु शर्मा, हर्षित , धीरज गुप्ता आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed