फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Applauds the achievements, LIU planted the ear

उपलब्धियों का किया बखान, एलआईयू ने लगाए कान

Fri, 13 Jan 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 13 Jan 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Applauds the achievements, LIU planted the ear
माटी तिलक प्रतिज्ञा कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा किसान मोर्चा के तत्वावधान में माटी तिलक प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजन सिटी सेंटर में शुक्रवार को किया गया। इसमें भाजपाइयों ने माथे पर तिलक लगाकर किसानों की समस्याओं का निराकरण करने का संकल्प लिया। इस दौरान केेंद्र की उपलब्धियां गिनाते हुए प्रदेश सरकार को निशाने पर लिया। आचार संहिता के बीच भाजपा के कार्यक्रम की भनक
विज्ञापन


पर एलआईयू मौके पर पहुंची और कार्यक्रम की वीडियो रिकार्डिंग की। माना जा रहा है कि सभा में आचार संहिता का पेंच भी फंस सकता है। सिटी सेंटर में हुए कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान किया और कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान किसानों ने सूखा, बाढ़ व अन्ना जानवरों की समस्याएं रखीं। इस
विज्ञापन


पर नेताओं ने आश्वासन दिया कि समस्याओं को प्रधानमंत्री तक पहुंचाकर उनका निदान कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस कड़ी में बीच-बीच मेें भाजपाई विधानसभा चुनाव में पार्टी को जिताने की भी बात करते रहे। इतना ही नहीं अन्य दलों पर भ्रष्टाचार के आरोप मढे़ गए। केंद्र की उपलब्धियों वाले पर्चे भी बांटे गए। इसकी जानकारी जब प्रशासन को हुई तो
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्काल एलआईयू टीम को भेजकर कार्यक्रम की वीडियो रिकार्डिंग कराई गई। एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य का कहना है कि रिकार्डिंग को पैनल के सामने देखा जाएगा। यदि आचार संहिता का


उल्लंघन पाया गया तो कार्रवाई होगी। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, दिवाकर शास्त्री, भगवान दास त्रिपाठी, अरुण गुप्ता, गौरीशंकर वर्मा, हरेंद्र विक्रम सिंह, सुनीता वर्मा, अनीता सोलंकी, पूजा सिंह सेंगर, संजीव उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संचालन किशोरी बापू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed