{"_id":"5a6a1a154f1c1bd34b8b4f24","slug":"anna-s-cattle-ruins-ten-acres-of-crop-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":" अन्ना मवेशियों ने बर्बाद कर दी दस एकड़ फसल, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्ना मवेशियों ने बर्बाद कर दी दस एकड़ फसल, हंगामा
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Thu, 25 Jan 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खेत में घुसे अन्ना मवेशी
- फोटो : amarujala
बता दें कि दो दिन पहले कालपी के दो गांवों में जानवर हांकने को लेकर खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत तक हो गई थी। मुहम्मदाबाद गांव के किसान नईम, हाजी रसीद, साबिर, गोटीराम, आशाराम, लखन सिंह आदि ने बताया कि उनकी करीब दस एकड़ फसल को अन्ना जानवर न सिर्फ चट कर गए बल्कि बुरी तरह से रौंद भी गए हैं। जिससे वह फसल अब किसी काम की नहीं रही। बीती रात ठंड अधिक होने के कारण खेतों पर कोई पहरा नहीं दे सका था। किसानों का आरोप है कि पड़ोस के गांव के कुछ लोग रोज उधर के अन्ना मवेशी इधर की ओर हांक जाते हैं, इसी कारण फसल की बर्बादी हुई है।
विज्ञापन
सुबह के वक्त जब वे लोग खेत पर पहुंचे तो उस वक्त तक अन्ना जानवर खेतों को चर रहे थे, बड़ी मुश्किल से झुंड को हांककर खेतों से बाहर किया गया। किसानों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं की जा रही है। न कोई गोशाला ही बनवाई गई है, और न ही तार फेसिंग कराई जा रही है। इसी के विरोध में किसानों ने प्रसाशन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि दैवी आपदा के आगे तो बेबस थे, अब तो अन्ना जानवरों ने भी उन्हें बेबस और मजबूर कर रखा है। उन्हें मवेशियों के कारण बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा मिलना चाहिए।
विज्ञापन