{"_id":"5f5fb6bf8ebc3e5aa3555b1f","slug":"anna-maveshiyon-ko-haankane-ko-lekar-graameenon-ke-beech-phaayaring-orai-news-knp5826721129","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना मवेशियों को हांकने को लेकर ग्रामीणों के बीच फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्ना मवेशियों को हांकने को लेकर ग्रामीणों के बीच फायरिंग
विज्ञापन
महेबा(उरई)। अन्ना मवेशियों को हांकने को लेकर दो गांवों के ग्रामीणों के बीच हवाई फायरिंग हुई। पुलिस ने एक पक्ष के पांच और दूसरे पक्ष के छह लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। पुलिस इनके घरों में दबिश दे रही है। आरोप है कि दोनों गांव के लोग एक दूसरे की ओर मवेशी हांक देते हैं। इसी वजह से फायरिंग की घटना हुई।
चार दिन पहले चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर के किसानों और नूरपुर गांव के किसानों के बीच अन्ना मवेशियों की वजह से फायरिंग हुई थी। शनिवार की रात नसीरपुर के किसानों ने नूरपुर के किसानों के खेतों में अन्ना मवेशी हांक दिए। इसका विरोध करने पर नसीरपुर के लोगों ने नूरपुर निवासी देवेंद्र सिंह और इनके भांजे शिवमोहन के साथ मारपीट शुरू कर दी। देवेंद्र सिंह की तहरीर पर चुर्खी पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। इसी को लेकर रविवार की रात नौ बजे के लगभग नसीरपुर गांव के एक पक्ष ने दहशत फैलाने के लिए खेतों पर हवाई फायरिंग कर दी। विरोध में दूसरे पक्ष ने भी फायरिंग शुरू कर दी। रात में गोलियों की आवाज सुनकर खेतों की रखवाली कर रहे किसान दहशत में आ गए।
सूचना पर चुर्खी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। नूरपुर और नसीरपुर गांव में आरोपियों की तलाश की गई। सोमवार को भी दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया था। एक भी पक्ष थाने में नहीं पहुंचा। नसीरपुर के बाबूजी, कल्लू, बबलू, गजेंद्र, बाबूजी और नूरपुर के देवेंद्र सिंह, विमल सिंह, सोवरन सिंह, मोहर सिंह, सचिन, शिवमोहन के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।