फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   aniyantrit baik nahar mein giree, ek kee maut

अनियंत्रित बाइक नहर में गिरी, एक की मौत

Mon, 14 Sep 2020 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
aniyantrit baik nahar mein giree, ek kee maut
नहर में पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : ORAI
आटा।(उरई)। रिश्तेदारी से घर लौट रहे लोगों की बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इससे बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने इन्हें नहर से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र में संधी निवासी श्यामलाल (75) पुत्र गनपत अपने रिश्तेदार अमर सिंह (35) पुत्र किशोरी लाल निवासी जोराखेरा के साथ सोमवार की शाम छह बजे रिरुआ गांव से निमंत्रण से लौट रहे थे। इनकी बाइक गांव के बाहर मोड़ पर अनियंत्रित होकर सामने नहर में गिर गई। नहर में पानी अधिक होने से श्यामलाल की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई। अमर सिंह घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि श्यामलाल के एक पुत्र है। वह निमंत्रण आदि में ढोलक बजाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed