फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Animal fosters leave milk and leave cattle

दूध निकालकर खेतों में मवेशी छोड़ रहे पशु पालक

Tue, 22 Oct 2019 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
Animal fosters leave milk and leave cattle
सिरसाकलार। जैसे-जैसे रबी की फसल बुवाई का समय नजदीक आता जा रहा है, अन्ना मवेशियों की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ पशुपालक अपने पालतू मवेशियों का दूध निकाल जानबूझ कर खेतों की ओर हांक देते हैं। जिससे उनकी फसलों का नुकसान हो सकता है। ग्रामीणों ने सोमवार को थाने पहुंचकर ऐसे पशुपालकों के खिलाफ नामजद तहरीर भी दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम जगतपुरा अहीर निवासी डालचंद्र पुत्र रामबाबू, शिव विलास पुत्र प्रह्लाद, विनीत सिंह पुत्र रामकिशोर व विकास सिंह पुत्र जगत सिंह ने थाने में तहरीर दी कि ऊध गांव के अमर सिंह, शत्रुघ्न, अनिल, करन बहादुर, उदय सिंह, धर्मेंद्र, देवेंद्र, पिंटू आदि लोग अपने पालतू मवेशियों का दूध निकालने के बाद उन्हें अन्ना छोड़ देते हैं।
विज्ञापन

इसके बाद उनके पालतू मवेशी सीधे खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। विरोध करने पर धमकाते हैं और मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि ऐसे पशु पालकों के खिलाफ अभी कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले समय में रबी की फसल के वक्त मवेशी किसानों के लिए जी का जंजाल बन जाएंगे। वहीं सिरसा पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed