{"_id":"641760170362aff8470ce514","slug":"angry-young-man-hanged-himself-due-to-domestic-dispute-orai-news-c-12-1-131465-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: लहारियापुरवा में परिवार के पांच बच्चे खसरे की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: लहारियापुरवा में परिवार के पांच बच्चे खसरे की चपेट में
विज्ञापन
उरई। शहर के मोहल्ला लहारियापुरवा में एक ही परिवार के पांच बच्चे खसरा से पीड़ित मिलने हैं। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और वहां टीकाकरण कराया।
शहर के मोहल्ला लहारियापुरवा में पप्पू मेंबर के सामने वाली गली में खसरा फैलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। जांच में धीरेंद्र की पुत्री संजना (6) और मुस्कान (8), मनोज की पुत्री अनुष्का (4), यतेंद्र की पुत्री राधिका (13) और काजल (14) में खसरे के लक्षण मिले। सीएमओ कार्यालय से महामारी विशेषज्ञ महेंद्र कुमार, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के नरेंद्र कुमार, एएनएम माया, आशा वर्कर नजमा, शहनाज भी मौके पर पहुंचे और जांच की। टीम ने बच्चों को विटामिन ए की दवा दी। अन्य बच्चों के भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। बता दें कि इसके पहले भी महेबा ब्लॉक के ग्राम जीतामऊ में 11 बच्चे खसरा से प्रभावित मिले थे। वहीं, सदर कोतवाली क्षेत्र के करसान गांव में भी तीन बच्चे खसरा पीड़ित मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
टीम ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। खसरा से पीड़ित बच्चों पर नजर रखी जा रही है। लहारियापुरवा में जो बच्चे खसरा पीड़ित मिले है, वे एक ही परिवार के हैं।