{"_id":"5a7364a14f1c1b8d268b7c39","slug":"angered-by-the-ban-on-accounts-the-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"खातों पर रोक से गुस्साए प्रधान, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खातों पर रोक से गुस्साए प्रधान, हंगामा
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
नारेबाजी करते प्रधान।
- फोटो : amarujala
ग्राम निधि के खातों पर लगाई गई रोक को लेकर प्रधान संघ की अगुवाई में ब्लाक के प्रधानों ने विकासखंड कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। जिसके बाद प्रधानों ने बीडीओ गया प्रसाद सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार दीक्षित ने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी ने प्रधानों के खातों में जो रोक लगाई है वह गलत है।
विज्ञापन
जिसकी वजह से हैंडपंप, नाली जैसे विकास कार्य बंद हो गए हैं। काम बंद होने से प्रधानों को ग्रामीणों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गांव में बनने वाले आवासों का पैसा सीधे लाभार्थी के खाते में भेजा जाता है जिससे प्रधानों को कोई लेना देना भी नहीं है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर खाता नहीं खोला गया तो ब्लाक कार्यालय में ताला डाल दिया जाएगा। इस दौरान वीपी सिंह, चंद्रभान, हाकिम सिंह, दीप सिंह, फूलन देवी, ओमप्रकाश, राजबहादुर, राजेश, मीरा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन