{"_id":"68a0e3ae26f65a02280f38c5","slug":"anarchists-damaged-the-statue-tension-in-the-village-orai-news-c-224-1-ori1005-133292-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: अराजकतत्वों ने मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त, गांव में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: अराजकतत्वों ने मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त, गांव में तनाव
विज्ञापन
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के पडरी गांव के मंदिर में शुक्रवार रात अराजकतत्वों ने हनुमान मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार सुबह ग्रामीण मंदिर में पहुंचे तो खंडित मूर्ति को देख नाराजगी जताई। जानकारी पर गांव में तनाव फैल गया।
सूचना पर उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, सीओ अवधेश कुमार सिंह व कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर मंदिर में विधिविधान से दूसरी मूर्ति स्थापित कराई। ग्राम प्रधान शिव सिंह, ग्रामीण देवेंद्र सिंह,अमित सिंह, शैलेंद्र सिंह, रवि सिंह, वरुण प्रताप सिंह, शंकर सिंह, प्रदीप सिंह, गजेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात की है।
सीओ एके सिंह ने बताया कि मूर्ति को स्थापित करा दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।