फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   An old man slipped from the bridge on the river and died by drowning in the water

Jalaun News: नदी पर बने रपटे से फिसला वृद्ध, पानी में डूबने से मौत

Fri, 08 Aug 2025 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
An old man slipped from the bridge on the river and died by drowning in the water
उरई। नून नदी पर बने रपटे को पार करते समय दो दिन पहले पानी के बहाव में बहे वृद्ध का शव गुरुवार को मिल गया। हादसे के पहले वृद्ध ने पुत्र को फोन पर रपटे में अधिक पानी होने की बात बताई थी। इधर, ग्रामीणों ने पुल बनवाने की मांग कर शव को दो घंटे तक नहीं उठने दिया। सीओ के आश्वासन पर लोग मानें।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के रगौली गांव निवासी मलखान सिंह (60) का शव नून नदी में जलालपुर गांव के पास मिला। पुत्र जयचंद्र उर्फ कल्लू ने बताया कि पिता शहर के फैक्टरी एरिया स्थित एक कंपनी में काम करते थे। मंगलवार को वह काम कर लौटे तो गांव से निकली नून नदी के रपटे पर पानी अधिक होने पर उन्होंने फोन कर उसे बताया था। उन्होंने यह भी बताया था कि थोडी देर में आ जाएंगे। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया।
विज्ञापन

रात तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। उसका पता नहीं चलने पर उसने कोतवाली में पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शव मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। पुलिस जब शव को ले जाने लगी तो ग्रामीणों ने उठाने से मना कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि वह हर साल रपटे में पानी अधिक हो जाने से निकलने के लिए तरसते हैं। इसके बाद भी प्रशासन की तरफ से कोई इंतजाम नहीं होता है। अगर रपटे पर पुल नहीं बनाया गया तो ऐसे ही हादसे होते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीओ अर्चना सिंह मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों को समझाकर उच्चाधिकारियों से बात की। इसके बाद आश्वासन दिया। तब ग्रामीण माने और शव को ले जाने दिया।





वृद्ध की पानी में डूबने से मौत हुई है। परिजनों को समझा दिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।
अर्चना सिंह, सीओ उरई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed