फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   An electric wire broke and fell on a young man, causing his death

Jalaun News: बिजली का तार टूटकर युवक पर गिरा, मौत

Sat, 03 Aug 2024 03:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 03 Aug 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
An electric wire broke and fell on a young man, causing his death
सिरसाकलार (जालौन)। घर के बाहर खड़े युवक पर बिजली का तार टूटकर गिर गया। जिससे युवक झुलस कर गिर पड़ा। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों ने बिजली घर पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन

नियामतपुर निवासी कलेक्टर सिंह का 22 वर्षीय पुत्र बलदाऊ शुक्रवार शाम चार बजे अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी बिजली का तार टूटकर उसके ऊपर गिर पड़ा। करंट लगने से युवक अचेत हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ बिजली घर पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि तीन दिन से गांव के ट्रांसफार्मर से हाईवोल्टेज करंट उतर रहा था। इस बीच गांव के कई लोगों को झटका लगने पर खराबी की शिकायत बिजली घर में व संबंधित अधिकारियों से की गई थी। लेकिन कोई सुधार न होने की वजह से हाई वोल्टेज करंट लगने से युवक की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस ने लोगों को समझाया है। परिजनों ने बताया कि वह अविवाहित था और सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed