{"_id":"6abff92abfd1206bf103a431","slug":"allegations-of-rigging-in-sir-sp-submitted-memorandum-orai-news-c-224-1-ori1005-150612-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: एसआईआर में धांधली का आरोप, सपा ने दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: एसआईआर में धांधली का आरोप, सपा ने दिया ज्ञापन
विज्ञापन
उरई। एसआईआर में धांधली का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता की। जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने दावा किया कि माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 7,336, कालपी में 5,546 और उरई विधानसभा क्षेत्र में 5,556 वोटों में फर्जीवाड़ा सामने आया है। उन्होंने कहा कि पार्टी जल्द जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जांच की मांग करेगी।
पूर्व मंत्री श्रीराम पाल ने दावा किया कि जनपद में करीब दो लाख मतदाताओं के वोट काटे गए हैं। उन्होंने निर्वाचन आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए। सांसद नारायणदास अहिरवार व पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा ने कहा कि एसआईआर के नाम पर वोटों में धांधली का आरोप लगाते हुए पार्टी इसका विरोध करेगी। पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय ने भी सरकार पर मतदाताओं के अधिकारों से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।
इस मौके पर जमालुद्दीन, वीरेंद्र सिंह यादव, जीवन वाल्मीकि, विवेक यादव, महेश विश्वकर्मा, दशरथ सिंह पाल, रामरतन प्रजापति, महेश शिरोमणि, प्रताप सिंह यादव, जीनू कोरी, महेश द्विवेदी, प्रदीप दीक्षित, जब्बार शाह, हबीब खान, अमित सागर, जीतू यादव, देवेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे। (संवाद)