फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Allegation: The accountant made the girl's father her late husband.

आरोप :लेखपाल ने युवती के पिता को ही बना दिया दिवंगत पति

Fri, 01 Mar 2024 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 01 Mar 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Allegation: The accountant made the girl's father her late husband.
उरई। तहसील में लेखपालों की लापरवाही का एक और किस्सा सामने आया है। आरोप है कि आलसी रवैया व मिलीभगत करते हुए लेखपाल ने बिना जांच के ही एक रिपोर्ट तैयार कर दी। बड़ी बात यह है कि संपत्ति में हिस्सेदारी के लिए जिस पीड़िता ने तहसील में आवेदन किया, लेखपाल ने उस पर रिपोर्ट बनाते हुए उसके पिता को ही उसका दिवंगत पति दिखा दिया। इससे पीड़िता ने रोष जताते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की है। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

कोटरा निवासी लक्ष्मी देवी के पिता मेवालाल की 2017 में मृत्यु हो चुकी है। उसके दिए प्रार्थना पत्र के अनुसार पिता के निधन के बाद वह अपनी बहन के यहां जयपुर रहने चली गई थी। उसके बाद उसके भाइयों ने पिता की चार बीघा जमीन को अपने नाम करा लिया। जब उसने संपत्ति में हिस्सा मांगा तो भाई झगड़े पर उतारू हो गए। उसकी शादी नहीं हुई थी। इसलिए वह अपने पिता की संपत्ति में खुद को हकदार मानते हुए न्याय मांगने तहसील चली गई। यहां उसने आवेदन किया और जांच की मांग की। आरोप है कि क्षेत्रीय लेखपाल देवेंद्र गौतम ने जांच आख्या रिपोर्ट में उसके दिवंगत पिता को ही उसका पति दर्शा दिया। इस लापरवाही नाराज पीड़िता ने डीएम से शिकायत की। आरोप है कि लेखपाल ने उसके भाइयों के साथ मिली भगत करते हुए यह रिपोर्ट तैयार की है। वहीं लेखापाल देवेंद्र गौतम का कहना है कि खतौनी में आवेदक युवती के तीन भाइयों और उसकी मां का नाम दर्ज है। उन्हें सलाह देते हुए पहले ही बता दिया गया है कि वह सक्षम न्यायालय में वाद दायर कर अपनी बात रख सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed