फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   After the storm lashed the Cloud

आंधी के बाद जमकर बरसे मेघ

Mon, 13 Jun 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 13 Jun 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
After the storm lashed the Cloud
आंधी से टूटा पेड़। - फोटो : अमर उजाला
सोमवार का दिन जिले के लोगों के लिए राहत भरा रहा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और शाम को तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। डेढ़ घंटे की बारिश से तापमान तेजी से लुढ़का। मानसून से पहले हुई इस बारिश ने लोगों को काफी राहत दी है। वहीं रविवार की रात आई आंधी से कदौरा क्षेत्र में काफी नुकसान भी हुआ। यहां के गांव सुजानपुर में दर्जनों पेड़
विज्ञापन


टूटकर गिर गए और सड़क किनारे रखी गुमटियां भी उड़कर खेतों में पहुंच गईं। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक विद्युत पोल भी गिर गए।  लंबे समय से जिले के लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। रविवार की रात व सोमवार की शाम को मानसून से पहले हुई बारिश ने लोगों को काफी राहत दी। रविवार की रात एक बजे आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब दो
विज्ञापन


घंटे तक रुक-रुककर हुई बारिश से लोगों को गर्मी से निजात भी मिली। रात में बारिश होने के कारण सोमवार का दिन भी खुशगवार रहा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। शाम होते-होते फिर तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। तकरीबन एक घंटे की बारिश से तापमान तेजी से लुढ़क गया। इससे लोगों को गर्मी से लगभग पूरी तरह निजात मिल गई।  रविवार
विज्ञापन
विज्ञापन


की रात आई आंधी से कदौरा क्षेत्र में भारी तबाही मची। कदौरा के ग्राम सुजानपुर में 17 बिजली के खंभे गिर गए। वहीं दर्जनों पेड़ टूट गए। इसके अलावा तीन गुमटियां भी आंधी में उड़कर खेतों में जा गिरीं। इस तबाही से कदौरा क्षेत्र का जनजीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त हो गया है। पहले से ही गांव में तीन दिन से बिजली नहीं आ रही थी। अब बिजली के खंभे गिर

जाने की वजह से आने वाले दिनों में भी बिजली आने की उम्मीद कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed