फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   After love marriage, girl was burnt and thrown in jalaun

शर्मनाक: जिंदा जलाकर युवती को हाईवे पर फेंका, घरवालों की मर्जी के खिलाफ दूसरे संप्रदाय के युवक से की थी शादी

Wed, 07 Jul 2021 11:18 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 07 Jul 2021 11:18 AM IST
सार

जालौन जिले में प्रेम विवाह के बाद युवती को जलाकर फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पति के कुछ परिजनों को बुलाकर भी मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस पूछताछ के लिए ढाबा संचालक को भी कोतवाली लाई है।

विज्ञापन
After love marriage, girl was burnt and thrown in jalaun
अस्पताल में भर्ती युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में जालौन जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर ढाबे के पास गंभीर रूप से झुलसी युवती को पड़ा देख हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जहां से उसे झांसी रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक युवती ने तीन माह पूर्व दूसरे संप्रदाय के युवक से कोर्ट मैरिज की थी। युवती ने पति पर जलाकर फेंकने का आरोप लगाया है। आरोपी युवक फरार है।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर शहर स्थित अजनारा हाईवे के पास एक ढाबे के सामने झांसी के थाना पूछ के ग्राम सेसा निवासी युवती उमा (23) गंभीर हालत में झुलसी पड़ी मिली। ढाबा संचालक की सूचना पर पहुंची पुलिस उमा को अस्पताल लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि युवती के मुताबिक करीब तीन माह पूर्व उरई के बजरिया निवासी युवक आरिफ के साथ कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद से वह उरई में ही रह रही थी।

युवती की हालत अत्यंत गंभीर है। इसलिए ज्यादा पूछताछ नहीं की जा सकी है।  उसके मजिस्ट्रेटी भी बयान लिए गए हैं। लड़खड़ाती जुबान से उसने सिर्फ पति पर ही जलाने का आरोप लगाया है। आरोपी पति की तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

दो घंटे तक सड़क पर तड़पती रही
ढाबे के आसपास के दुकानदारों ने बताया कि युवती करीब डेढ़ से दो घंटे तक सड़क किनारे पड़ी तड़पती रही। पुलिस के आने के बाद ही लोग भी उसे उठाने आगे आए। एएसपी ने बताया कि किस बात को लेकर उमा को जलाया गया है, इसकी पूरी जानकारी कुछ और पड़ताल के बाद ही सामने आ सकेगी।

पुलिस ने पति के कुछ परिजनों को बुलाकर भी मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस पूछताछ के लिए ढाबा संचालक को भी कोतवाली लाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed