{"_id":"65bac4794c90c1a8e40bccc7","slug":"after-gms-displeasure-jal-sansthan-recovered-rs-337-lakh-in-one-day-orai-news-c-224-1-ori1001-110260-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: जीएम की नाराजगी के बाद जलसंस्थान ने एक दिन में वसूले 3.37 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: जीएम की नाराजगी के बाद जलसंस्थान ने एक दिन में वसूले 3.37 लाख
विज्ञापन
उरई। वसूली अभियान में पिछड़ रहे जलसंस्थान के स्थानीय अधिकारियों पर जब महाप्रबंधक (जीएम) ने नाराजगी जताई तो जलसंस्थान ने अभियान तेज करते हुए 3.37 लाख रुपये की वसूली की। यह अभियान उरई शहर के अलावा कोंच, कालपी और जालौन निकाय क्षेत्र में चलाया गया था।
जल संस्थान के उपभोक्ताओं पर 14 करोड़ का पानी का बिल बकाया है। विभाग नोटिस और आरसी जारी कर कागजी कार्रवाई तो कर रहा था, लेकिन इससे विभाग के खजाने में राजस्व नहीं पहुंच रहा था। मात्र एक करोड़ ही वसूली हो पाई थी।
पिछले विभाग की कार्य प्रगति को जांचने के लिए महाप्रबंधक राधेश्याम यादव ने बैठक की थी। बुधवार को शहर के रामनगर, पटेलनगर, इंदिरानगर में जेई श्याम बहादुर, जेई आलोक ने टीम के साथ वसूली की। इसमें 146 लोगों को बिल दिए गए। इसके साथ सभी निकाय क्षेत्रों में भी बिल देने के साथ 3.37 लाख की वसूली की गई। जेई श्याम बहादुर ने बताया कि लक्ष्य से काफी पीछे हैं। इसको पूरा करने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है।