{"_id":"679e678ddbeb69156b0a389f","slug":"after-a-quarrel-with-her-husband-she-consumed-poison-and-died-orai-news-c-224-1-ori1005-125317-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पति से विवाद के बाद खाया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पति से विवाद के बाद खाया जहर, मौत
Sun, 02 Feb 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
कालपी। पति से विवाद के बाद आशा कार्यकर्ता ने जहर खाकर जान दे दी। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
चुर्खी थाना क्षेत्र के खांखरी गांव निवासी रामू कुशवाहा की 42 वर्षीय पत्नी शिवकुमारी गांव स्थित पीएचसी में आशा कार्यकर्ता थी। जबकि पति इटावा में रहकर पानी-पूरी का धंधा करता है। कुछ दिन पहले रामू घर आ गया था। शुक्रवार शाम वह शराब पीकर घर आया और पत्नी से विवाद करने लगा। तभी गुस्से में आकर शिवकुमारी ने घर में रखा जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया कि उसके एक बेटा आतिश व बेटी प्रिया है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।