फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   After a commuter train crash are upset

ट्रेन दुर्घटना के बाद दैनिक यात्री रहे परेशान

Sun, 20 Nov 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 20 Nov 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
After a commuter train crash are upset
आरक्षित टिकट खिड़की पर भीड़। - फोटो : अमर उजाला
पुखरायां रेलवे स्टेशन के आगे इंदौर-पटना एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक बाधित रहा। वहीं, सुबह पैसेंजर व इंटरसिटी ट्रेन के लिए कालपी स्टेशन पर पहुंचे यात्री ट्रेन दुर्घटना व ट्रेन न आने की सूचना मिलने पर मायूस होकर लौट गए। 19/20 नवंबर की रात करीब 3:10 बजे कानपुर देहात के पुखरायां रेलवे स्टेशन के एक किलोमीटर आगे
विज्ञापन


दलेल नगर गांव के समीप ट्रेन नंबर 19321 इंदौर राजेंद्र नगर पटना एक्सप्रेस दुर्घटना ग्रस्त हो गई। इससे झांसी से कानपुर व कानपुर से झांसी आने-जाने वाली कई ट्रेनों को रोके जाने व कई के रूट बदले जाने से कानपुर व झांसी के बीच पूरे दिन रेल पटरी सूनी पड़ी रही। वहीं, कालपी रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर व इंटरसिटी के लिए आये यात्रियों को दुर्घटना की सूचना
विज्ञापन


मिलने पर लौटना पड़ा। घटना की सूचना पर झांसी रेलवे के अधिकारी ट्रेन से घटना स्थल पहुंचे। वहां से वापसी पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन के शेष डिब्बे ट्रेन में जोड़कर झांसी ले गए। उसी दौरान वह कुछ पल के लिए ट्रेन को कालपी रोक कर स्टेशन मास्टर से जानकारी लेते दिखे। इसके बाद वे झांसी के लिए रवाना हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed