{"_id":"608850088ebc3e8d382360e9","slug":"advocate-jalaun-news-orai-orai-news-knp625695421","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 मई तक न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे न्यायिक अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 मई तक न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे न्यायिक अधिवक्ता
विज्ञापन
उरई। कोरोना को लेकर हर वर्ग में खौफ है। कोरोना अब तक कई लोगों की जानें ले चुका है और हजारों लोगों को संक्रमित कर चुके है। मामले में अधिवक्ता भी भयभीत हैं। कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने और अपनी सुरक्षा के लिए राजस्व अधिवक्ता 7 मई तक न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे।
जिला बार संघ उपाध्यक्ष एवं कलक्ट्रेट प्रभारी अवधेश कुमार निरंजन ने बताया कि कोरोना महामारी असमय लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। राजस्व अधिवक्ता भगवानदास श्रीवास्तव, विजय विक्रम वेद, भगवती शरण व्यास, उमा निरंजन की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि राजस्व के अधिकांश अधिवक्ता साठ साल से अधिक आयु के हैं। ऐसे में जीवन है तो जीविका है, के उद्देश्य को लेकर अधिवक्ताओं ने 7 मई तक न्यायिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया है। उन्होंने इस आशय का ज्ञापन जिलाधिकारी को देकर बताया कि राजस्व न्यायालय के अधिवक्ता, कलक्ट्रेट और तहसील स्तरीय न्यायालय के अधिवक्ता 28 अप्रैल से 7 मई तक न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे।
कोंच संवाद के अनुसार, जनपद में कई अधिवक्ताओं के आकस्मिक निधन पर कोंच बार संघ के वकीलों ने शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने न्यायिक कार्य भी नहीं किए। बार संघ अध्यक्ष संजीव तिवारी की अध्यक्षता में बार भवन विजय बारहदरी में शोकसभा का आयोजन किया गया। इसमें उमाशंकर निरंजन, भगवानदास श्रीवास्तव, भारतीशरण व्यास आदि अधिवक्ताओं व कोंच बार के सदस्य पुष्करराज शर्मा के पिताजी के निधन पर गहन शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन
बार संघ ने मंगलवार को न्यायिक कार्यों से विरत रहने का पत्र भी एसडीएम और तहसीलदार कोर्ट में दिया है। इस दौरान संजीव तिवारी, ओमप्रकाश अग्रवाल, राकेश तिवारी, पुरुषोत्तमदास रिछारिया, मनोज दूरवार, योगेंद्र अरूसिया, जीवनलाल अशोक, ओमशंकर, ब्रजेंद्र वाजपेयी, राजेंद्र निरंजन, अनंतपाल यादव, तेजराम जाटव, मोहम्मद अफजाल खान आदि रहे।