फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Adverse entry to three including BDO in case of withholding pension by showing dead

Jalaun News: मृत दिखाकर पेंशन रोकने के मामले में बीडीओ समेत तीन को प्रतिकूल प्रविष्टि

Tue, 09 May 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 09 May 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Adverse entry to three including BDO in case of withholding pension by showing dead
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। वृद्धावस्था पेंशन पा रहे नौ लोगों को मृत दिखाकर पेंशन बंद करने के मामले में डीएम ने बीडीओ जालौन समेत संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया है कि वह समाज कल्याण विभाग लखनऊ से संपर्क कर फिर से पेंशन शुरू कराने के प्रयास करें।
जालौन ब्लॉक क्षेत्र के सहाव गांव के वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों ने डीएम चांदनी सिंह को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि गांव के नौ लोगों को खंड विकास अधिकारी, एडीओ समाज कल्याण और ग्राम पंचायत सचिव ने मृत दिखाकर उनकी पेंशन को रोक दी। जिस पर डीएम ने मामले को लेकर जांच कमेटी गठित कर रिपोर्ट तलब की थी।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने बीडीओ जालौन के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि के साथ ही वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए। डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया है कि वह मुख्यालय से संपर्क कर मृत दर्शाए गए सभी लोगों की फिर से पेंशन बहाली के लिए प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक जगह बैठ कर किया गया था वेरीफिकेशन सीडीओ डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह मामला गंभीर है। ऐसा लगता है कि ग्राम विकास सचिव ने एक जगह बैठकर सत्यापन कर दिया। जबकि किसी भी पेंशनर से मिलने की जहमत नहीं उठाई। जिसके चलते वृद्धावस्था पेंशन पा रहे नौ लोगों को मृत दिखाकर उनकी पेंशन रोक दी गई।

जगतपुरा बुजुर्ग की मुला को एक साल से नहीं मिली पेंशन जालौन ब्लाक क्षेत्र के ग्राम जगतपुरा बुजुर्ग कि मुला को एक साल से पेंशन नहीं मिली। पिछले एक साल से मुला देवी समाज कल्याण अधिकारी शहर सहित अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगा चुकी है। जालौन ब्लाक क्षेत्र में बड़े पैमाने पर वृद्धावस्था पेंशन के मामलों में की गई गड़बड़ी उजागर होने के बाद जगतपुरा की मुला को भी पेंशन मिलने की उम्मीद बंधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed