फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Adverse attitude given to employee on low revenue collection

कम राजस्व वसूली पर कर्मचारी को दी प्रतिकूल प्रवृष्टि

Wed, 03 Feb 2021 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Adverse attitude given to employee on low revenue collection
माधौगढ़। तहसील दिवस के बाद मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने तहसील कार्यालयों व परिसर का निरीक्षण किया। कई जगह खामियां मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई। वसूली न होने पर अमीनों पर नाराजगी जताई। संग्रह अनुभाग का अधिकारियों द्वारा निरीक्षण न करने पर तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति को फटकार लगाते हुए सहायक वासिल वाकी नवीस देवेंद्र कुमार को प्रतिकूल प्रविष्ट दी गई।
विज्ञापन

मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा पूर्ति कार्यालय पहुंचे। पूर्ति अधिकारी कमल सिंह ने बताया कि छह दुकानें खाली चल रही है, उन्हें शीघ्र आंवटन कर दिया जाएगा। इसके बाद संग्रह अनुभाग पहुंचे। स्टांप देय में आरसी की वसूली साथ ही दस बड़े बकायेदारों से वसूली न होने पर नाराजगी जताई। वही अमीन गोविंद, आशाराम, सतीश चंद, देवेंद्र कुमार के द्वारा वसूली कम करने पर तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति को नाराजगी जताई।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने तहसीलदार से कहा कि 14 अमीन व एक सहायक कर्मचारी होने के बाद भी वसूली न के बराबर है। काम न करने वाले पचास वर्ष से अधिक कर्मचारी की छुटटी कर दो। एसडीएम के पेशगार हरीबाबू की कार्यशैली पर भी नाराजगी जताई। वकील रामकुमार द्विवेदी ने तहसील भवन में मानक से काम नहीं कराया गया। खिड़की, दरवाजा टूटे है। मंडलायुक्त ने कहा कि दूरदराज क्षेत्र की तहसील है। तहसील भवन की क्वालिटी खराब है। सबसे ज्यादा खेती किसानी की शिकायतें आती है। यहां पर सही तरीके से काम होना चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके। इस दौरान सीडीओ अभय कुमार यादव, एसडीएम सालिकराम,एसडीओ अभिषेक सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed