फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Administration XI won the match by 15 runs

प्रशासन एकादश ने 15 रनों से जीता मैच

Mon, 22 Mar 2021 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Administration XI won the match by 15 runs
-बैटिंग कर मैच का शुभारंभ कराते विधायक मूलचंद्र निरंजन - फोटो : ORAI
कोंच। कस्बे के एसआरपी इंटर कॉलेज ग्राउंड में रविवार को प्रशासन/पुलिस एकादश और पत्रकार एकादश के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें प्रशासन की टीम ने पत्रकार टीम को 15 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। सीओ राहुल पांडे ने नाबाद 74 रन बनाकर मैच ऑफ द मैच का खिताब जीता। कोंच कोतवाली के एसएसआई राजेश सिंह की फिरकी और खेड़ा चौकी इंचार्ज शफीक खान की मध्यम तेज गेंदबाजी की बदौलत मैच जीत लिया।
विज्ञापन

मैत्री मैच का शुभारंभ सांसद भानुप्रताप वर्मा ने फीता काटकर और माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन ने बैटिंग कर किया। इसके बाद शुरू हुए मैच में प्रशासन एकादश ने पहले निर्धारित 16 ओवर में 145 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पत्रकार एकादश की टीम 16 ओवर में 8 विकेट पर सिर्फ 130 रन बना सकी।
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद भानुप्रताप वर्मा, विधायक मूलचंद्र निरंजन, एसपी डॉ. यशवीर सिंह, एएसपी राकेश कुमार सिंह, संघ के जिला सहकार्यवाह ओमनारायण मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह निरंजन आदि शामिल रहे। मैच के प्रायोजक समाजसेवी डॉ. एसएस ठाकुर और उनकी पत्नी अंजू सिंह ने दोनों टीमों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed