{"_id":"615de71b8ebc3e62553eab3e","slug":"adm-rupees-dm-information-city-orai-news-knp656726255","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूचना आयोग ने पूर्व एडीएम पर किया 25 हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूचना आयोग ने पूर्व एडीएम पर किया 25 हजार का जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व एडीएम पर 25 हजार का जुर्माना
उरई (जालौन)। राज्य सूचना आयुक्त चंद्रकांत पांडेय ने जालौन के तत्कालीन जनसूचना अधिकारी एवं अपर आयुक्त वित्त एवं राजस्व प्रमिल कुमार सिंह पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। उन्होंने अर्थदंड की राशि तीन किश्तों में उनके वेतन से वसूलने के निर्देश दिए। इस बात की जानकारी शिकायत कर्ता ने सूचना आयोग के पत्र के साथ दी।
बता दें कि शहर के मोहल्ला सुशील नगर निवासी त्रिमोहन द्विवेदी ने बताया कि जनसूचना अधिकारी व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रमिल कुमार सिंह से उन्होंने 5 मार्च 2018 को राजस्व संबंधी सूचना मांगी थी। सूचना न मिलने पर उन्होंने राज्य सूचना आयुक्त में शिकायत की। राज्य सूचना आयुक्त ने तत्कालीन एडीएम को सूचना देने के निर्देश दिए। पर एक साल से अधिक समय बाद 27 अगस्त 2018 को सूचना उपलब्ध कराई गई। इस पर राज्य सूचना आयुक्त ने विलंब से सूचना देने का कारण पूछा। जब कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया। इस पर राज्य सूचना आयुक्त चंद्रकांत पांडेय ने तत्कालीन जनसूचना अधिकारी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही जुर्माना की राशि तीन महीने के भीतर तीन किश्तों में वसूलने के निर्देश दिए।
----------------