फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ADM,DM,CMO,doctor,oxygen

ऑक्सीजन प्लांट व डेगू वार्ड की व्यवस्थाएं रखें दुरुस्त

Sat, 04 Sep 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
ADM,DM,CMO,doctor,oxygen
बैठक लेती डीएम प्रियंका निरंजन - फोटो : ORAI
उरई। डीएम ने शुक्रवार को जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने कोविड-19 लेवल 1 वार्ड व डेंगू वार्ड का भी निरीक्षण किया। डीएम ने कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऑक्सीजन प्लांट से वार्डों में सीधी ऑक्सीजन पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

कार्यदाई संस्था के अंकित शुक्ला ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट से पांच सौ लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन गैस का उत्पादन किया जा रहा है। ऑक्सीजन प्लांट पर 2 हजार ऑक्सीजन का स्टोरेज भी किया जाता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से पहले ऑक्सीजन आपूर्ति की सारी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में 4 ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील हो चुके हैं। निरीक्षण के दौरान एक महिला ने अल्ट्रासाउंड न होने की शिकायत भी की।
विज्ञापन

उन्होंने कोविड लेवल 1 वार्ड का भी निरीक्षण किया। इसके बाद डेंगू वार्ड में टूटी खिड़की देख नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सीएमओ को निर्देशित करते हुए कहा कि वार्डों में रंगाई, पुताई व साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि डेंगू के लिए सभी सुविधाएं दवाइयां औषधियां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें। किसी भी प्रकार की जनपद में समस्या न आने पाए इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान सीएमओ नरेंद्र देव शर्मा, सीएमएस अजय सक्सेना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
फोटो-16-ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करते सीएमओ व एसडीएम। सवाद
सप्लाई देने के लिए तैयार है ऑक्सीजन प्लांट
कोंच। सीएचसी में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट की स्थिति का जायजा लेने आए सीएमओ डॉ नरेंद्रदेव शर्मा ने प्लांट का बारीकी से मुआयना किया और ऑपरेटर से उसे चालू करा कर देखा। सीएमओ ने बताया कि प्लांट सप्लाई देने के लिए तैयार है।

सीएमओ ने सीएचसी के वार्डों में निरीक्षण किया। इसी बीच वहां पहुंचे एसडीएम अंकुर कौशिक के साथ उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया और ऑपरेटर से उसे स्टार्ट कराकर कार्य पद्धति की जानकारी ली। सीएमओ ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील है। इससे 330 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन निकलती है। ऑक्सीजन टैंक की क्षमता 25000 लीटर है, एक मरीज को 5 लीटर प्रति मिनट की ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है। इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ आरके शुक्ला, डॉ आरके सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed