फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Additional commissioner unfazed after the construction work

निर्माण कार्य अधूरा देख बिफरे अपर आयुक्त, लगाई फटकार

Sat, 26 Oct 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Additional commissioner unfazed after the construction work
कान्हा गौशाला का निरीक्षण करते अपर आयुक्त व अपर निदेशक पशुपालन - फोटो : ORAI
कदौरा (जालौन)। अपर आयुक्त प्रशासन झांसी सर्वेश कुमार व अपर निदेशक पशुपालन बीके सिंह ने शुक्रवार को कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। गोशाला निर्माण कार्य अधूरा देख ठेकेदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह अचानक अपर आयुक्त प्रशासन झांसी टीम के साथ कान्हा गोशाला पहुंचे। यहां अधिकारियों ने सबसे पहले मवेशियों की संख्या, भूसा स्टाक, पेयजल व्यवस्था आदि के इंतजाम परखे। इसके बाद पशुओं की संख्या का रजिस्टर से सत्यापन कराया और पशुओं में की जा रही टैगिंग व्यवस्था को भी परखा।
विज्ञापन

वहीं गोशाला में कई जगह कार्य अधूरा देख अपर आयुक्त प्रशासन का पारा चढ़ गया और उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों की फटकार लगाते हुए ठेकेदारों की लिस्ट मांग कर उनके विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश ईओ सुनील कुमार सिंह को दिए। अधिकारियों ने ईओ से गोशाला में जानवरों की संख्या व अन्य व्यवस्थाओं के विषय में पूछा, जिस पर ईओ ने बताया कि गोशाला में 229 मवेशी है, जिनमे 210 के टैग लगाए जा चुके है। जल्द ही टैगिंग का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों चेतावनी दी कि शासन के सख्त निर्देश है कि गोशालाओं में व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें, किसी प्रकार की लापरवाही पर जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अधिकारियों ने पूर्व में गोशाला में मृत हुए मवेशियों के बारे में जानकारी ली व गोरक्षको द्वारा की गई शिकायत पर जांच भी गई है। इस मौके पर उपजिलाधिकारी कौशल कुमार, पशु चिकितसाधिकारी विपिन सचान, राधा बल्लभ चतुर्वेदी, नितेश पटेरिया, रामबाबू नसीम खान सहित बड़ी संख्या में नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed