फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Additional buses and special trains for PET

Jalaun News: पीईटी के लिए अतिरिक्त बसें और स्पेशल ट्रेन

Sun, 25 Oct 2026 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Additional buses and special trains for PET
उरई। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अतिरिक्त रोडवेज बसें चलाई जाएंगी। झांसी से कानपुर के बीच परीक्षा स्पेशल दो ट्रेनें भी संचालित होंगी। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर सहायता केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में 12 परीक्षा केंद्रों पर 29,952 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा 25 और 30 अक्तूबर एवं एक नवंबर को दो पालियों में होगी। डीएम समीर ने विकास भवन सभागार में बैठक लेकर अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं, सुरक्षा और व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसपी सुरेश चंद्र रावत ने परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं यातायात एवं भीड़ नियंत्रण के प्रभावी प्रबंध करने को कहा। इस दौरान एडीएम न्यायिक शत्रुघ्न पाठक, डीआईओएस राजकुमार पंडित, वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए उत्तर-मध्य रेलवे झांसी से कानपुर सेंट्रल के बीच दो अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इनका संचालन 25 और 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को जरूरत के अनुसार किया जाएगा। ट्रेनें वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से दोपहर करीब 1:20 बजे और शाम 6:30 बजे रवाना होंगी। रास्ते में उरई, कालपी, पुखरायां, भीमसेन और गोविंदपुरी स्टेशनों पर ठहराव होगा।

रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर मिलेगी मदद
बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर सहायता केंद्र बनाए जाएंगे। प्रशासन ने होटल, रेस्टोरेंट और रैन बसेरों में ठहरने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। ठहरने के स्थानों पर कमरों का किराया भी प्रदर्शित कराया जाएगा, ताकि अभ्यर्थियों को परेशानी न हो।



फोटो-15-जीआईसी में प्रशिक्षण में मौजूद कक्ष निरीक्षक व अधिकारी। संवाद
केंद्र व्यवस्थापकों को दिए निर्देश
राजकीय इंटर कॉलेज में केंद्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें समय से केंद्र पहुंचने, पहचान पत्र साथ रखने और परीक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने को कहा गया। कक्ष निरीक्षकों के लिए मोबाइल फोन प्रतिबंधित रहेगा। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र और पहचान का सत्यापन किया जाएगा। इसके साथ ही होलोग्राम, बायोमीट्रिक आइरिस और फोटो के माध्यम से भी जांच होगी। परीक्षा के बाद प्रश्नपत्रों के सीलबंद पैकेट नियमानुसार जमा कराने के निर्देश दिए गए। स्टेटिक मजिस्ट्रेट राघवेंद्र सिंह, सेक्टर मजिस्ट्रेट हिमांशु नेगी, जिला प्रबंधक डॉ राममोहन सिंह, केंद्र अधीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में कक्ष निरीक्षक महेंद्र नाथ पटेल, आशीष सिंह, जितेंद्र कुमार, निर्देश मोहन, अनिरुद्ध सिंह, बृजनंदन गौड़ आदि रहे।

इन रूटों पर चलेंगी अतिरिक्त बसें
पीईटी के लिए जिले में उरई-अलीगढ़ मार्ग पर 25 बसें। उरई-बांदा मार्ग पर 15 और उरई झांसी मार्ग पर 40 बसें चलाई जाएंगी। 15 बसें रिजर्व में रहेंगी, जबकि दो स्पेशल ट्रेनें भी लगाई गई हैं।




परीक्षा शेड्यूल : एक नजर में
तारीखें: 25 व 30 अक्तूबर और एक नवंबर
पहली पाली: सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक
दूसरी पाली: दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक
परीक्षा केंद्र: 12
कुल अभ्यर्थी: 29,952
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed