फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Teenage girl jumps from Yamuna bridge

Jalaun News: यमुना पुल से किशोरी ने लगाई छलांग

Sun, 25 Oct 2026 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl jumps from Yamuna bridge
फोटो- 23 गोष्ठी में उपस्थित किसान। स्रोत : प्रशासन
कालपी। परिजनों से नाराज होकर शनिवार शाम किशोरी ने यमुना पुल से नदी में छलांग लगा दी। उसे डूबता देख घाट पर मौजूद नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए बचा लिया। पुलिस ने किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, किशोरी काफी देर से यमुना पुल पर टहल रही थी। इसी दौरान अचानक उसने पुल की रेलिंग से नदी में छलांग लगा दी। उसे नदी में गिरता देख पुल पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर नीचे घाट पर मौजूद नाविक तत्काल मौके पर पहुंचे और किशोरी को डूबने से बचा लिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। अतिरिक्त निरीक्षक अवनीश कुमार, उपनिरीक्षक देवेंद्र भदौरिया और उपनिरीक्षक दिलीप मिश्रा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉ. अशोक चक ने बताया कि किशोरी की हालत खतरे से बाहर है। वह होश में है, लेकिन फिलहाल कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। किशोरी की पहचान टरननगंज निवासी नेहा (15) पुत्री मजबूत सिंह पाल के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उसने परिजनों से नाराज होकर यह कदम उठाया। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed