फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Action will be taken on getting fake job card

पंचायतों में हो रहे कार्यों का लेखाजोखा मांगा

Thu, 02 Dec 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken on getting fake job card
रामपुरा। बीडीओ संदीप कुमार यादव ने ब्लाक कार्यालय में बुधवार को सचिवों व तकनीकी सहायकों के साथ बैठक की। सचिवों से ग्राम पंचायतों में चल रहे कार्यों का लेखाजोखा मांगा। साथ ही मनरेगा योजना में फर्जी जॉबकार्ड मिलने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गोशालाओं में गोवंशों का टीकाकरण सुनिश्चित कराने व गोशालाओं में व्यवस्था दुरुस्त रखने की बात कही।
विज्ञापन

मनरेगा में लगातार मिल रहीं शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए बीडीओ ने सचिवों से कहा कि गांव में फर्जी जॉबकार्ड बनने पाएं। ग्राम पंचायतों में होने वाले कार्यों का लेखाजोखा रजिस्टर में अंकित किया जाए। जिस जगह कार्य किया जा रहा हैं वहां पर रजिस्टर व जरूरी कागजात मौजूद रहे।
विज्ञापन

फर्जी जॉबकार्ड पकड़े जाने पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। सभी सचिव जॉबकार्ड की जांच बारीकी से करें। ग्राम पंचायतों में महिला मेटों की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। गांव में कराए जाने वाले कार्यो पर नजर रखें। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एडीओ पंचायत भारत सिंह, एपीओ ब्रजेश कुमार, सचिव जगदंबा प्रसाद, रत्नेश, राममोहन, अनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed