फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Action will be taken if school vehicles are not made fit

Jalaun News: स्कूली वाहनों की फिटनेस न कराने पर होगी कार्रवाई

Wed, 28 May 2025 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if school vehicles are not made fit
उरई। स्कूली वाहनों की फिटनेस न कराने वाले वाहन चालकों और स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन एवं प्रवर्तन सुरेश कुमार ने बताया कि विद्यालय में जो भी वाहन छात्र-छात्राओं को लाने व ले-जाने क लिए लगे हुए हैं, ऐसे वाहन संचालक सभी मानकों को पूरा करते हुए ही वाहनों का संचालन करें। वाहनों में क्षमता से अधिक यात्री या छात्र-छात्राएं न बैठाए। उन्होंने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, प्रबंधकों व अन्य वाहन स्वामियों को निर्देशित किया कि जिन वाहनों की फिटनेस की वैधता समाप्त हो गई है, उन्हें मानक के अनुरुप कराकर फिटनेस की जांच के लिए उप संभागीय परिवहन कार्यालय में प्रस्तुत कर स्वस्थता प्रमाणपत्र (फिटनेस) अवश्य प्राप्त कर लें। पंजीयन में जो सीटिंग क्षमता निर्धारित है उससे ज्यादा छात्र-छात्राएं व यात्री न बैठाएं। यदि मार्ग चेकिंग के दौरान कोई भी वाहन मानक विहीन, अनफिट या क्षमता से यात्री छात्र-छात्राओं को लाते या ले जाते पाया जाता है तो वाहन के साथ-साथ वाहन स्वामी, विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed