फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Action should be taken against the accused of Gokshi

गोकशी के आरोपियों पर कार्रवाई हो

Sun, 21 Mar 2021 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Action should be taken against the accused of Gokshi
-सीओ को ज्ञापन देते हिंदूवादी संगठनों के लोग - फोटो : ORAI
कोंच। गोमांस के साथ पकड़े गए चार आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर शनिवार को हिंदूवादी संगठनों ने प्रदर्शन करते हुए सीओ राहुल पांडे को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में स्थानीय पदाधिकारियों के अलावा जिले सेे आए पदाधिकारी और संघ से जुड़े लोगों ने भी सहभागिता की।
विज्ञापन

राष्ट्राय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक नरोत्तमदास स्वर्णकार, नगर कार्यवाह पवन झा, विहिप के जिला उपाध्यक्ष जयदीप त्रिपाठी, कोंच प्रभारी दीपक तिवारी, विहिप नगर अध्यक्ष साकेत शांडिल्य आदि की अगुवाई में हिंदूवादी संगठनों नेे आरोपियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सीओ को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया नगर व आसपास के इलाकों में असामाजिक तत्व बेखौफ होकर गोकशी करते हैं।
विज्ञापन

संगठन समय समय पर अधिकारियों को अवगत कराता है, लेकिन इसके बावजूद अराजक तत्वों के हौसलेे बुलंद हैं। इस दौरान अंबरीश दीक्षित, विनीता पांडे, उमा वर्मा, सुभाष पहारिया, मुकेश अग्रवाल, शीलू कुठौलिया, प्रदीप राठौर, मनीष यादव, सोनू यादव, कृष पाठक, प्रिंस राठौर, अखिलेश रजक, अंशु कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कोंच पुलिस ने शुक्रवार को चमेंड़ गांव के खेतों मेें छापा मारकर गोमांस लदा लोडर पकड़ा था। तकरीबन दस क्विंटल गोमांस के अलावा 11 खालें भी बरामद हुईं थी। मौके से अफसर उर्फ कालिया उर्फ काना कुरैैशी, ताहिर उर्फ चंपी कुरैशी, इरफान कुरैशी निवासी आराजीलेन व मंगल पाल निवासी चमेंड़ को भी छुरी, तमंचेे, कारतूस और चाकू आदि के साथ पकड़कर मामला दर्ज किया था। शनिवार को सभी को जेल भेेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed