फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   action

एडीएम नमामि गंगे ने किया निरीक्षण

Mon, 15 Nov 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
action
कदौरा। ग्राम पंचायत इकौना में हर घर जल योजना के तहत गांव में पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इसमें मनमानी की शिकायत पर रविवार की शाम एडीएम नमामि गंगे विशाल कुमार ने गांव पहुंचकर निरीक्षण किया। कई स्थानों पर मानक के अनुसार खुदाई न होने पर नाराजगी जताई और मौजूद कर्मचारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

एडीएम नामानि गंगे विशाल कुमार ने कर्मचारियों को चेताया कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप यह महत्वाकांक्षी योजना है। दिसंबर माह के अंत तक लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने का लक्ष्य है। एडीएम ने बताया कि इकौना में नलकूप आधारित हर घर जल योजना के तहत कार्य हो रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed